फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजिल्स से पीड़ित बच्चों का किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के रानीमऊ गावं की राजभर बस्ती में छोटी चेचक ( मिजिल्स) से पीड़ित बच्चों का इलाज किया। बुधवार को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंच गई। टीम ने पीड़ित बच्चों की जांच कर दवा का वितरण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डा. रमेश चन्द्रा ने बताया कि गांव में 16 बच्चे मिजिल्स की चपेट में थे। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची थी। पीड़ित बच्चों के ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच की। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा। टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में मिजिल्स से बच्चे पीड़ित थे। टीम में स्वास्थ्य विभाग के शीतला प्रसाद, सतीश चन्द्र और एएनएम रमिता देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें