जलालपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर तीनों इकाईयों का संयुक्त रूप संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. नीता तिवारी ने कहा कि आपका योगदान समाज के लिए होना चाहिए। खुद के लिए सभी जीते हैं समाज के लिए जीना यही सच्चे सेवकों की पहचान होती है। प्राचार्य डॉ.वीएन पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का वाक्य मुझको नहीं तुझको जैसी सेवा भाव की सीख देता है। यह भाव सबके अंदर निश्चित रूप से आना चाहिए तभी राष्ट्रीय सेवा योजना अपने उद्देश्यों में सफल होगा। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे डॉ. ह्रदयबली चतुर्वेदी ने कहा कि जीवन में अनुशासन एवं समय का अनुसरण करने वाले व्यक्ति कभी असफलत नही हुए हैं। हर किसी को इमानादारी से काम करते हुए अपने कर्तव्य की तरफ बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी डॉ. रमेश चंद, डॉ. केडी चौबे, डॉ. दुर्गा सिंह, डॉ.रामेश्वर, डॉ.राजेश खरवार, उपेंद्र, हितेंद्र दुबे, कृष्ण कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. एनपी मिश्र ने किया।