गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के बीड़ी इंटर कालेज मनिहां गोविंदपुर में अयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बहादुर यादव ने फीता काट कर किया। 100 मीटर दौड़ में कक्षा एक और दो से अंकित ने बाजी मारी। इसी प्रकार कक्षा पांच से साहिल गौतम, कक्षा छह से मनीष, कक्षा सात से धीरज, कक्षा आठ से सन्नी राजभर, कक्षा नौ से गौरव, कक्षा दस से मोनू कुमार, कक्षा 11 से निहाल और कक्षा बारहवी से नितेश सिंह ने जीत दर्ज किया। वहीं छात्राओ में कक्षा छह की कुसुम प्रजापति, कक्षा सात की प्रीती, आठ की सोनम पाल, कक्षा नौ की शिल्पा यादव, दस की रिया खैरवार, कक्षा 11 की हर्षिता राय और बारहवीं की तन्नू यादव प्रथम रहीं। जबकि स्लो साइकिल रेस में बारहवी की छात्रा रवीना प्रथम रहीं। जबकि आंचल दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर नीरज सिंह, अजय सिंह राठौर, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक राय, अजय सिंह, संतोष यादव, सुरेंद्र चौबे, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका मनीष यादव ने निभाई।