फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर में लगातार किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायतों को मद्देनजर अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया। इसमें दर्जनों अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने वालों से बतौर जुर्माना 12 हजार रुपये वसूला किया गया। अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मछलीशहर अनिल कुमार सिंह नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ नगर के पुरानी बाजार, सराय, कोतवाली, कजियाना, अलबियाना, उमराना सहित कई मोहल्लों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सड़क की पटरियों, सड़क सीमा में दुकान व ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों सरफराज, अदनान, मोईन, वकील, भगौती, वारिस, साजिद, सेबू, गुलाम, इलियास, असलम, अरसद, सईद, सद्दाम, राहुल, पप्पू सहित 16 अतिक्रमणकारियों से प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये के हिसाब से 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसी प्रकार कोतवाली व कजियाना मोहल्ले के दुकानदार राजा पुत्र मुस्ताक, मोईन पुत्र उस्मान, जावेद पुत्र फारुख के पास पॉलिथीन बरामद करने पर 12 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। अभियान से अतिक्रमण करने वालों व दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें