बदलापुर । रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के पश्चिम स्थित अति संवेदनशील गेट नंबर तेइस सी सुरक्षा के दृष्टिकोण से अब सीसी कैमरे लगाए गए हैं। वरिष्ठ रेल अभियंता रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर मनोज कुमार केशरी ने यह जानकारी दी। बदलापुर-महराजगंज रोड पर भलुआही गांव स्थित गेट नंबर तेइस पर छह महीने के भीतर अब तक पशु तस्करों ने गेट न खोलने के आरोप में लालबहादुर यादव, रामकिशुन यादव की पिटाई करने के साथ ही जबरन बूम भी तोड़ने दिया था। बाइक सवार बदमाश गेट न खोलने के कारण गेटमैन को गोली मारने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने अब सुरक्षा के दृष्टिकोण से गेट नम्बर तेइस सी को सीसी कैमरे की जद में ला दिया है।