फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंलदशहर की घटना के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बुंलदशहर जिले की घटना को लेकर अलग - अलग संगठनों ने बुधवार की देर शाम कैंडिल मार्च निकाला। संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच कराएं जाने की मांग किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र प्रहरी संघ ने लाइन बाजार से कैंडिल मार्च निकालकर जेसीज चौराहे तक गए। जहां घटना में दोषी लोगों के खिलाफ जांच कराएं जाने की मांग की गई। उधर सपा नेता रजनीश मिश्र के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला गया।
लोकतंत्र प्रहरी संघ के अनिल तिवारी ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को शहीद की दर्जा देने की मांग किया। साथ ही दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया। इस मौके पर अनिल तिवारी, ज्योति मिश्रा, सुमित तिवारी, आशुतोष सिंह, कमल, सुरज मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अमन राव, धीरज पटेल आदि मौजूद रहे। उधर सपा नेता रजनीश मिश्र ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा एवं पत्नी, बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग किया। कैंडिल मार्च लाइन बाजार तिराहे से निकालकर कचहरी गए। इस मौके पर विनोद शर्मा, अजीत यादव, ब्रजेश मिश्र, सुयश मिश्र, रवि यादव, विकास यादव, मनीष, राजेश, विजय, अजय, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें