फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निंदा यात्रा की जोरदार तैयारी में जुटे वितविहीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षक दिवस के दिन वित्तविहीन शिक्षकों को अयोग्य कहने व मानदेय के लिए प्रदेश महिला अध्यक्ष रेनू मिश्रा के बाल मुड़वाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अशोभनीय टिप्पणी की थी। इससे विरोध में निकली मुख्यमंत्री निंदा यात्रा 24 दिसंबर को जिले में पहुंचेगी। उसका जोरदार स्वागत करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर से लेेकर पूरे जिले में होर्डिंग व बैनर लगाए जा रहे हैं। माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह मंगलवार को जिले के शिक्षक नेताओं के साथ वित्तविहीन स्कूलों पर पहुंचकर शिक्षकों, प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के साथ बैठक कर यात्रा का स्वागत करने पर जोर दिया। कहा कि वित्तविहीन शिक्षक लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति सजग नहीं है। ऐसे में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया है। इसी को लेकर 26 सितंबर से लखनऊ में मुख्यमंत्री निंदा यात्रा का शुभारंभ किया गया है। रायबरेली से चलकर यात्रा सुबह दस बजे मुंगराबादशाहपुर में प्रवेश करेगी। वहां से वित्तविहीन शिक्षक बाइक से यात्रा में शामिल होकर टीडी इंटर कालेज के मार्कंडेय सिंह हाल पहुंचेंगे। वहां सभा की जाएगी और बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। सम्पर्क में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, श्रद्धेय गुप्ता, प्रकाशचंद्र पाल, नन्हकऊ गुप्ता, श्यामधर मिश्रा, अमित दुबे, अंकुर शुक्ला, विकास सिंह आदि प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य शरद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें