मीरगंज। वाराणसी जंघई रेलवे रुट पर भदोही व परसीपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण के नान इंटरलाकिंग कार्य पांच से सात दिसंबर तक चलेगा। जिसके कारण जंघई से होकर गुजरने वाली कई ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं कुछ को बदले हुए रास्ते से भेजा जा रहा है।
वाराणसी जंघई रेल रुट पर दोहरीकरण का काम कई वर्ष से चल रहा था। इसमें भदोही परसीपुर को छोड़कर दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। भदोही व परसीपुर रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण का काम पूरा नहीं हुआ था जिस पर काम चल रहा है। इसमें छह दिसंबर को लखनऊ वाराणसी पैसेंजर, 7 दिसंबर को लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी, वाराणसी लखनऊ पैसेंजर, वाराणसी प्रतापगढ़ पैसेंजर, प्रतापगढ़ वाराणसी पैसेंजर, गाजीपुर प्रयाग डेमो, प्रयाग गाजीपुर डेमो निरस्त रहेगी। वहीं 6 दिसंबर को ग्वालियर वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस इलाहाबाद मंडुआडीह के रास्ते, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल जफराबाद सुल्तानपुर के रास्ते, वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस जफराबाद सुल्तानपुर के रास्ते, कुर्ला गोरखपुर काशी एक्सप्रेस इलाहाबाद मडुआडीह के रास्ते जाएगी। 7 दिसम्बर को काशी एक्सप्रेस वाराणसी मडुआडीह के रास्ते जाएगी। 5 दिसंबर को अर्चना एक्सप्रेस, 7 दिसम्बर को सारनाथ एक्सप्रेस, 6 दिसंबर को काशी से एक्सप्रेस, वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी वाराणसी से देर से चलेगी। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि भदोही व परसीपुर के बीच रेल दोहरीकरण के नान इंटरलाकिंग का शुरू हुआ है, जिसके ट्रेनें निरस्त हैं।