फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड राजपुताना सेवासंघ की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखंड राजपूताना सेवा संघ की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पदाधिकारी मनोनीत किए गए। बस्ती के अखंड प्रताप सिंह को प्रदेश सचिव, लहंगपुर निवासी ठाकुर शिरीष सिंह को प्रदेश संगठन सचिव, अहमदपुर के निवासी रिशू सिंह सोलंकी को प्रचार मंत्री, रंजीत कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष (वसई-विरार) नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह (बंटी) ने की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 15 दिसंबर से पूर्व लखनऊ में प्रदेश कार्यालय खोलने का आश्वासन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत शाही ने जौनपुर कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह दुर्गवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत शाही, देवरिया जिलाध्यक्ष कुलदेव सिंह, गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें