जौनपुर। 98 एनसीसी बटालियन की ओर से टीडी कालेज परिसर में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन सोमवार को फायरिंग रेंज पर कैडेटों ने राइफल से निशाना साधा। कैंप कमांडेंट कर्नल परमदीप सिंह सरन के निर्देशन में चल रहे शिविर में छह से अधिक बटालियन के विभिन्न जनपदों के कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। मेजर पीपी सिंह ने बताया कि एनसीसी आफिसर एसपी सिंह के नेतृत्व में अल्फा कंपनी के 100 कैडेटों ने फायरिंग रेंज पर शस्त्र चलाकर लक्ष्य पर निशाना साधने के गुर सीखे। सुबह योग, व्यायाम और पीटी से प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। बैटिल क्राफ्ट, फील्ड क्राफ्ट की सिलाई के साथ मैप रीडिंग और ड्रिल का अभ्यास कराया गया। ट्रेनिंग ऑफिसर मेजर आरपी सिंह और सूबेदार मेजर अजुद्दीन अंसारी ने कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान किया।