फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान व साक्षरता शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर दीवानी न्यायालय परिसर में दिव्यांग हित में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। रासमंडल स्थित रचना विशेष विद्यालय में प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण की अध्यक्षता में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने दिव्यांगजन के अधिकारों के बारे में बताया। कहा कि दिव्यांगता दैवीय अभिशाप नहीं है। दिव्यांग जनों में शिक्षा, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार करके उन्हें आत्मनिर्भर एवं सभ्य नागरिक बना सकता है। सुरेश कुमार मौर्य ने दिव्यांगजनों के समस्त अधिकारों व सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा.ॅ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग जागरूकता तथा समाज की मुख्यधारा से हम इन्हें जोड़ कर इनके स्वास्थ्य,शिक्षा,सामाजिक विकास के संदर्भ में सभी को जागरूक करें। इस अवसर पर नसीम अख्तर, सुनील कुमार, सचिन कुमार यादव,मो नासिर अली के अलावा विद्यालय के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें