फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के व्यवहार से खफा अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रही। इसके चलते मुकदमों की सुनवाई और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील अधिवक्ता संघ ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा और तहसीलदार अभिषेक राय पर काम में असहयोग व अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत यादव और महामंत्री रामजी चौरसिया के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार मामलों को सही ढंग से समझ नहीं पाते और अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार करते हैं। इससे जन समस्याओं का निपटारा नहीं हो पाता है। यही नहीं, अदालत में भी मनमाना रवैया अपनाया जाता है। ऐसे में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस मसले पर कई बार बातचीत की गई लेकिन दोनों अधिकारियों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसके चलते कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। अध्यक्ष ने चेताया कि यदि अधिकारियों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें