जौनपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्कॉउट- गाइड से हमें आने वाली शिक्षा के साथ सम्मान भी मिलता है। यह एक ऐसा प्रशिक्षण है जिसमें हर तरह की शिक्षा दी जाती है, ताकि किसी भी समस्या से पल भर में निजात मिल सके। स्काउट- गाइड में हम सभी अनुशासन बनाए रखें और सही और उचित जानकारी लें।
वे मोहम्मद हसर इंटर कॉलेज में 29 वीं जनपदीय स्कॉउट- गाइड समापन रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिले में एक पहचान बनाने में आप सबसे पूरे सहयोग की उम्मीदें हैं। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने कहा की हम सब स्कॉउट- गाइड से हर तरह की शिक्षा ले सकते हैं। हर कार्य को ईमानदारी से भी करने के लिए भी सभी को बताया। स्कॉउट- गाइड समापन रैली में जिले भर के 21 विद्यालयों के स्कॉउट- गाइड ने हिस्सा लिया। इस दौरान कॉलेज में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोट का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. अब्दुल क़ादिर खान प्राचार्य अतिथियों का बुके , स्मृति चिह्न, शाल भेंट कर स्वागत किया। बच्चों ने समापन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. विनोद राय, डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ. चन्दकला सिंह , डॉ संतोष सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह ,सुधाकर सिंह,आर डी सिंह,टी एन सिंह, जंगबहादुर सिंह, जया सिहं ,अनुपम सिंह, गौरव तिवारी, साजिद आलिम सभासद, डॉ. शहनावाज खान, डॉ. केके सिंह, शाहिद आलिम, डॉ. जीवन यादव, शारिक खान, शहजाद आलम, सुशील सिंह, मोहम्मद नासिर खान मौजूद थे। संचालन राकेश मिश्रा ने किया।