फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पदयात्रा पान दरीबा वार्ड में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महात्मा गांधी स्मृति पदयात्रा शुभारंभ शनिवार को भाजपा जनता पार्टी द्वारा नगर के पान दरीबा वार्ड में किया गया। इस दौरान पान दरीबा वार्ड के बाजार भुआ, पुरानी बाजार, मिसिरपुर, बाजार टोला, अर्जन में जनसम्पर्क किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सुभाष कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जाने वाले कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही लोगों को मतदाता सूची में नाम को शामिल करने के लिये जागरूक किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र दुबे, सभासद डा. रामसूरत मौर्य, बूथ अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, सौरव मिश्रा, विवेक मौर्य, अतुल गुप्ता, अनूप, अनिल मौर्य, रितेश गुप्ता, रमाशंकर प्रजापति, विजय मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें