महराजगंज। क्षेत्र के चरियाही स्टेडियम पर शनिवार को दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है इन्हें निखारने की जरूरत है। 400 मीटर दौड़ में दिवाकर निषाद प्रथम, दीपक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका सौ मीटर दौड़ में साक्षी यादव प्रथम, अंजलि द्वितीय, काजल मिश्र तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में धर्मेंद्र सरोज प्रथम, राहुल यादव द्वितीय, नीरज सरोज तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय तिवारी, विनय सिंह, निर्णायक जितेंद्र मिश्र, शिवशंकर मिश्र, अरुण सिंह, विनोद यादव, दिनेश, सूबेदार यादव, इंद्रीश यादव, भोले मिश्रा, अम्बरीश सिंह, धनी सेठ, हीरालाल यादव आदि उपस्थित रहे।