फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 शहीदों के बलिदान की हो रही उपेक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। केराकत तहसील के सेनापुर ग्राम के 23 शहीदों का स्मारक बनाने और वहां 100 फुट का तिरंगा लगाने की मांग की जा रही है। गांव के विनोद कुमार और अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर इसकी गुहार लगाई।
विज्ञापन

सेनापुर ग्राम में अंग्रेजों ने 23 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था और उन्हें गोलियों से भून डाला था। क्रांतिकारियों के सम्मान में प्रशासन ने स्मारक बनवाया है। गांव के ही विनोद कुमार व अजीत सिंह स्मारक को भव्य बनवाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को दिए पत्रक में कहा है कि 26 जनवरी तक शहीद स्मारक का सुंदरीकरण और 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा नहीं लगाया गया तो ग्रामवासी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले जिलाधिकारी, विधायक, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व ओमप्रकाश राजभर, मुख्यमंत्री , राज्यपाल ,राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव को भी वे पत्रक दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें