फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा कराकर फिर से सता में आना चाहती है भाजपा ..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह कर सांप्रदायिक दंगा कराना चाहती है। भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए कोई और मुद्दा नहीं रह गया है। वह शनिवार को नगर के अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर भाजपा फिर से सत्ता में आने का सपना देख रही है। इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। जनता उनके नापाक मंसूबे को समझ रही है। भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार लगातार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का सूत्र बताया। बैठक को पूर्व सांसद तूफानी सरोज, राजनारायण बिंद, श्रीराम यादव, लल्लन प्रसाद यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, डा. अवधनाथ पाल, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, राजबहादुर यादव, संघर्ष यादव, यशवंत यादव, डा. सर्फराज अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, राजेश यादव, राकेश मौर्य, कैलाश यादव, दीनानाथ सिंह, पूनम मौर्या, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल आदि मौजूद थे। संचालन श्यामबहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें