जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद के सदस्यों ने शनिवार को टीडी इंटर कालेज के मारकंडेय सिंह सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद व गोपनियता की शपथ लिया।
अध्यक्ष सरोज सिंह, मंत्री तेरस यादव, कोषाध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विनोद कुमार, आय व्यय निरीक्षक सईद हसन, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, विजय बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, सुनील सिंह, सतीश चन्द्र सिंह, डा. सुमन सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश सिंह, नागेश्वर सिंह, सुरेश यादव, डा. गजाधर राय, सोशल मीडिया प्रभारी कीर्ति सिंह व सह प्रभारी तिलकराज सिंह सहित राज्य परिषद के सदस्य इंद्रपाल सिंह, दिलीप सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, राजकुमार सिंह, संतोष सिंह ने शपथ लिया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, मिथिलेश सिंह, कीर्ति सिंह सहित 10 लोगों ने भी शपथ लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र ने पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, डा. सुभाष सिंह, डा. जंग बहादुर सिंह, डा. आरडी सिंह, प्रेमचन्द्र राय, डा. अनिल सिंह, डा. रणजीत सिंह, मो. अब्बास, रविन्द्र मिश्र, ठाकुर प्रसाद तिवारी, शशि प्रकाश मिश्रा सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।