फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाली गई श्री श्याम ध्वजा शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर में रविवार को आयोजित श्याम महोत्सव से एक दिन पहले शनिवार को शहर में श्री श्याम ध्वजा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सद्भावना पुल से निकली इस शोभा यात्रा में घोड़ा, ऊंट गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगी ध्वज के साथ शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रंग बिरंगी ध्वजा लिए भजन गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने भगवान श्याम की झांकी का दर्शन किया। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। श्याम ध्वजा शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सुतहट्टी बाजार, राम जानकी मंदिर समेत शहर में भ्रमण किया। शोभा यात्रा में पुरूष, महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। उनके पीछे श्याम बाबा का भव्य रथ चल रहा था। अध्यक्ष संजय केडिया, संतोष सोंथालिया, संजय सेठ जेब्रा आदि मौजूद रहे। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से दो दिसंबर को विष्णु मोटल सुक्खीपुर में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम में जाने माने कलाकार धनबाद के पिंटू शर्मा, वाराणसी के पुनीत कृष्ण जेटली भजन प्रस्तुत करेंगे। बंगाल से आए कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल सजाया गया है।कोलकाता के गायक कलाकार राज परिख और रूपम शुभम बाबा को भजनों से रिझाएंगे। बाबा को छप्पन भोग चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें