बरसठी। खंड शिक्षा अधिकारी जवाहराल यादव ने शनिवार को क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक अनुदेशक समेत चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थिति मिले चारों शिक्षकों का एक -एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट सौंपा। वह सुबह 10 बजे क्षेत्र के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय सोतीपुर पर पहुंचे तो वहां तैनात अनुदेशक श्रीराम सिंह बिना किसी सूचना के गायब पाए गए।वहीं प्राथमिक विद्यालय काशीपुर पर सहायक अध्यापक हरिशंकर यादव अनुपस्थित मिले। पाली प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में सहायक अध्यापक घनश्याम और सुबास चन्द्र बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर थे।