फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में प्रिंस और सोनी रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तंराव के प्रांगण में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में भूलनडीह के शनि प्रथम व थुंही के सचिन द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में करनेहुआ के प्रिंस प्रथम व खुज्झी के विनीत कुमार द्वितीय और बालिका वर्ग में सोनी खुज्झी प्रथम व निशा थुंही द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर में सोनी खुज्झी प्रथम व वंदना बीरीबारी द्वितीय स्थान पर रही। गोल्फ में बालक वर्ग में विशाल तंराव ने प्रथम व इरफान अमरौना ने द्वितीय और बालिका वर्ग में उजाला अमरौना ने प्रथम, संध्या करनेहुआ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भूमि संरक्षण अधिकारी व प्रभारी खंड विकास अधिकारी ओंकार सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें