फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 का हुआ था रजिस्ट्रेशन,61 जोड़ी हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सुजानगंज ब्लाक पर शुक्रवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 61 जोड़ों ने एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने की कसमें खाई। इस सामूहिक विवाह में हिंदू के साथ मुस्लिम जोड़े परिण सूत्र में बंधे। इस दौरान एक ही मंडप में एक तरफ विवाह की रस्मे पूरी हुई तो दूसरी तरफ निकाह हुआ। योजना के तहत कुल 53 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने जोड़ो को सदा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। कहा की दुनिया का सबसे बड़ा दान कंयादान होता है। सभी बहुओं को एक जोड़ी पायल और हाथ की घड़ी देते हुए सुखमय जीवन की कामना की। सुबह करीब 11 बजे से ही वर वधू पहुंचने लगे। ढोल नगाड़ों के साथ सभी दूल्हों का स्वागत किया गया। खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह ने सभी दूल्हों को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। विवाहोपरांत सभी जोड़ों को बक्सा, रजाई, गद्दा, तकिया, जेवर, कलाई घड़ी आदि सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में दिनेश मिश्र, मन्नू सिंह, पिंटू पांडेय, बच्चन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें