फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दल के नेताओं ने साथ डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राजनैतिक दल के नेताओं के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आरपी मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार अब तक एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन, मतदाता सूची को ग्रामसभा स्थानीय निकायों रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन में बैठक कर मतदाता सूची पढ़ा जाना, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ दावा आपत्ति प्राप्त किया जाना, मतदाता सूची में अंकित डी डुप्लीकेट नामों को हटाए जाने के लिए अभियान एवं दावा आपत्ति प्राप्त किये जाने से संबंधित कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। 10 दिसंबर 2018 को प्राप्त दावा आपत्ति का निस्तारण कार्य, 07 जनवरी 2019 को डाटाबेस अद्यतन करना, 11 जनवरी 2019 को पूरक सूची का मुद्रण तथा 15 जनवरी 2019 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त बूथों पर बीएलओ नामित करते हुए उसकी सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए समस्त बीएलओ को अपने स्तर से निर्देशित करें। विशेष रूप से दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं पर ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल से सुनील सिंह, सपा से श्याम बहादुर पाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जयप्रकाश सिंह, भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से किरन शंकर रघुवंशी, ब्रजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें