फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुफ्तीगंज । क्षेत्र के समैसा सेवई नाला में शुक्रवार को शहीद फौजी मंजेश यादव स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें जौनपुर की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। टांस जीत कर जौनपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 150 रन बनाया।जिसमें सबसे अधिक संदीप ने 95 रन बनाया। जवाब में उतरी जौनपुर की टीम ने बिना कोई विकेट खोये आठ ओवर में ही मैच जीत लिया। मुकुंद को मैन आफ द मैच व संदीप को आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका सुनील यादव व अतीक रहमान ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान किया। विजेता टीम को बाइक भी दी गई। आयोजक जयशंकर यादव व विजेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव, प्रधान फौजी अनिल यादव, सुनील यादव, विनोद यादव, महावीर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें