फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिवों को शीघ्र मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सहकारिता के निचले पैदान पर स्थित सहकारी समितियों के सचिवों ने पूर्व में की गई हड़ताल को देखते हुए एक निश्चित मानदेय सरकार से दिलाने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता हो चुकी है। शीघ्र ही इसकी घोषणा प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक की कमजोर स्थिति को सहयोग देकर ठीक किया जाएगा। श्री सोनकर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 81वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक को बैंक सभागार में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामसमुझ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णय के अनुसार अफसरशाही को सहकारिता में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। डायरेक्टर छोटेलाल ने पूर्व चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी मिलिंद ने बैंक के प्रारंभ होने पर एजेंडावार बैंक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया तथा बैंक के उन्नयन हेतु एक प्रस्ताव बनाकर एमएलसी को देकर कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी बैंक की स्थिति सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें