फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव जलाने के लिए स्थानों का चयन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अलाव जलाने के लिए स्थानों का चयन शुरू
विज्ञापन

कंबल बांटने के लिए किया जा रहा लाभार्थियों का चयन
अभी नहीं बना है अस्थायी रैन बसेरा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। ठंड से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरूकर दी गई है। कंबल बांटने के लिए कंबल क्रय समिति का गठन कर दिया गया है। वहीं नगर पालिका व तहसील द्वारा अलाव जलाने के लिए स्थानों का चयन करने का कार्य शुरूकर दिया गया है। जबकि जिले में स्थायी रैन बसेरा नहीं है। लेकिन अभी तक कोई अस्थायी रैन बसेरा नहीं बनाया गया है।
जिले में ठंड से लोगों को बचाने के लिए शासन से 33 लाख रुपया आ चुका है। इसमें निराश्रित व निर्बल लोगों को कंबल बाटने के लिए 30 लाख रुपया और अलाव जलाने के लिए तीन लाख रुपया आया है। इस दौरान कंबल खरीदने के लिए कंबल क्रय समिति गठित की गई है। जबकि अलाव जलाने के लिए स्थानों के चयन का कार्य किया जा रहा है। ठंड बढ़ने पर नगर पालिका व नगर पंचायत सहित सभी तहसीलों में अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। इस दौरान रोडवेज डिपो, भंडारी स्टेशन सहित मछलीशहर तहसील में दो रैना बसेरा बनाना है। वहीं केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं व सदर में एक -एक रैना बसेरा खोला जाना है। जिसमें रजाई, गद्दा व अलाव की व्यवस्था रहती है। ठंड समाप्त होने के बाद उसे हटा दिया जाता है।
विज्ञापन

इनसेट:
नगर पालिका ने अभी तक नहीं की है कोई व्यवस्था
जौनुपर। नगर पालिका द्वारा ठंड से बचाने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पालिका द्वारा न तो लकड़ी खरीदी गई है और न ही अभी तक स्थान चयनित किया गया है। जबकि पिछली बार उसके द्वारा शहर क्षेत्र में लगभग 45 स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया था। अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र ने बताया कि नगर पालिका अपने बजट से ही अलाव जलवाने और रैन बसेरा बनवाने का कार्य करता है। ठंड पड़ने पर लकड़ी खरीद कर अलाव जलाने व रैन बसेरा बनवा दिया जाएगा।
इनसेट:
कंबल क्रय समिति गठित
जौनपुर। गरीबों व निराश्रितों को कंबल वितरित करने के लिए कंबल क्रय समिति का गठन कर दिया गया है। जिसमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष व एडीएम को सचिव बनाया गया है। जबकि सीआरओ, कोषाधिकारी व उपायुक्त उद्योग को सदस्य बनाया गया है। जिनके द्वारा कंबल की खरीद की गई है।
विज्ञापन

कोट:
कंबल बांटने, अलाव जलाने व रैन बसेरा बनवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अलाव व रैन बसेरा बनवाने के लिए स्थानों का चयन करने और कंबल बाटने के लिए लाभार्थियों के चयन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
आरपी मिश्रा
अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें