जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कालेज में बुधवार को 29 वीं जनपदीय स्काउट गाइड फायर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के 21 विद्यालयों के स्काउट गाइड एवं उनके आयुक्त ने उपस्थिति दर्ज कराया। समारोह को संबोधित करते हुए वित्त लेखाधिकारी राम बचन राम ने कहा कि स्काउट गाइड में हम सभी अनुशासन बनाए रखें और सही और उचित जानकारी ले स्काउट गाइड की शिक्षा से हम सभी को बहुत प्रेरणा मिलती है और भविष्य में आने वाली समस्या का सामना आसानी से कर लेते है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य/संरक्षक मोहम्मद हसन पी जी कालेज डा. अब्दुल क़ादिर खान ने कहा कि
स्काउट गाइड से हर तरह की शिक्षा ली जा सकती है। जिस वक़्त में हमें जरूरत हो हम शिक्षा का प्रयोग आसानी से कर सकते है। स्काउट गाइड की यही असल पहचान है। कालेजों के बच्चों ने कैम्प फायर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला सचिव डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, जिला आयुक्त डॉ. चित्रलेखा सिंह, डा चन्दकला सिंह जिला संगठन आयुक्त एवं फायर कैम्प संचालक राकेश मिश्रा, अरविन्द सिंह, शहजाद आलम, शारीक अहमद, प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह, अनील सिंह, मगरू, राम मौर्य, जंगबहादुर सिंह,अनुपम सिंह,शाहिद आलिम, डा जीवन यादव, धर्मेन्द्र यादव ,सुशील सिंह , नरसिंह बहादुर, सुधाकर सिंह, राकेश सिंह, शहनवाज खां, फैजी ,सलमान,सरफराज , अहमद अब्बास खान आदि मौजूद रहे।