फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब मोबाइल डिस्पेंसर से होगी डीजल की होम डिलेवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अब इंडस की टेलीकॉम साइट्स पर पूर्णतया स्वचालित एवं जियो फेंस्ड मोबाइल डिस्पेंसर के जरिए डीजल की आपूर्ति की जाएगी। शुक्रवार को इंडस टॉवर्स लिमिटेड के सीईओ बिमल दयाल एवं इण्डियन ऑयल कोरपोरेशन के रीटेल सेल्स के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार जैन ने जिले के बक्शा बाजार के पास स्थित सोनानंदन पेट्रोल पंप पर इस सेवा का शुभारंभ किया। इंडियन ऑयल के सीईओ विमल दयाल ने यहां फ्यूल डोर स्टेप के तहत डीजल से भरा डिलेवरी टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर इंडस टॉवर्स के सीईओ बिमल दयाल ने कहा कि मोबाइल डिस्पेंसर को पेट्रोल एवं विस्फोटक सुरक्षा से लैस किया गया है। इंडस की हर साईट में मोबाइल डिस्पेंसर की नोजल एवं डीजल टैंक में आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडीएंटीफिकेशन) इन्स्टॉल किए जाएंगे। इस तकनीक के माध्यम से डीजल की डिलीवरी तभी होगी, जब ये दोनों आरएफआईडी आपस में कनेक्ट होंगे। इस हैवी ड्यूटी पम्प में ऑटोमेशन सुविधा होगी, जिसकी मदद से सिर्फ एक क्लिक से टैंक और नोजल में ईंधन पर निगरानी रखी जा सकेगी। आनलाइन सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम डीजल की आपूर्ति पर नियन्त्रण रखेगा। इंडियन आयल कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक संजीव कुमार जैन ने कहा कि यूपी में इस तरह की पहली सेवा का शुभारंभ जौनपुर से किया गया है। इस मौके पर इंडस टावर के तेजेंद्र कालरा, मनोज सिंह, अजय दुगाल, मीन विष्ट, इंडियन आयल कार्पोरेशन के अन्ना दुराई, सौमित्र पांडेय, अशोक रमनानी, अभ्युदय शाही, कंचन सिंह, दिनेश यादव आदि मौजूद थे। पेट्रोलियम वितरक समिति जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें