फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मनाने पहुंचे एसडीएम, नहीं बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास जल निकासी की व्यवस्था और अंडर पास बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना छठवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। एसडीएम सदर दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को मनाने की कोशिश जरूर की पर बात नहीं बनी। किसानों ने कहा कि बिना किसी ठोस आश्वासन के वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिया का निर्माण नहीं किया गया तो बारिश के समय में 100 एकड़ से अधिक खेत और कई बस्तियों में भी जलभराव हो जाएगा। अंडरपास का निर्माण न होने से स्थानीय किसानों को खेत में जाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा। लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेने बनाने का काम चल रहा है। सीहीपुर गांव के पास किसान सड़क का निर्माण शुरू होने के दौरान से ही पुलिया और अंडर पास रास्ता बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन किसानों की मांग को नजर अंदाज करते हुए हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार ने रातोरात सैकड़ों डंफर से मिट्टी डलवाकर काफी ऊंचाई तक मिट्टी भर दिया। स्थानीय किसानों की समस्या को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने संगठन के तमाम किसानों के साथ पिछले 24 नवंबर से सीहीपुर गांव के पास हाईवे पर धरने पर बैठ गए हैं। बुधवार से किसानों ने हाईवे निर्माण का काम भी रोक दिया है। गुरुवार को दोपहर बाद एसडीए मंगलेश दुबे धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को मनाने की कोशिश की। उन्होंने किसानों से कहा कि वह उनकी मांग को ऊपर तक पहुंचाएंगे। लेकिन किसानों ने कहा कि जबतक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा तबतक वे धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर किसान नेता बलिराम यदव, पारसनाथ सिंह, जयराम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, कृपाशंकर, अंकित यादव, अमित, लल्लन, विनोद सिंह, सल्लू, पिंटू यादव, गोदानी, बंटी समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें