खेतासराय। शाहगंज ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने दौड़,लंबी कूद,खो खो आदि खेलों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। जूनियर हाईस्कूल वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सबरहद के शिवम को प्रथम व 200 मीटर दौड़ में रुधौली के जयप्रकाश को प्रथम स्थान मिला। वहीं जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ मेंरुधौली की प्रियंका ने प्रथम व 200 मीटर दौड़ में सहावे की खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्कूल वर्ग में 50 मीटर दौड़ में मिहराव के कमलेश ने प्रथम व 100 मीटर दौड़ में रुधौली के तुफैल ने प्रथम स्थान पाया। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में लपरी की रागिनी को प्रथम और100 मीटर दौड़ में रुधौली की खुशबू को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर शाहगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव उपस्थित रहे।