फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बल वादकारियों को न्याय दिलाना ही न्यायपालिका का उद्देश्य: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। निर्बल वादकारियों को न्याय दिलाना न्यायपालिका का उद्देश्य है। अधिवक्ता व न्यायाधीश इसी उद्देश्य के लिए कार्य करते हैं। यह बातें जिला जज अजय त्यागी ने अपने विदाई समारोह के दौरान कही। परिवार न्यायालय के न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुए विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने उनके उत्तम कार्यकाल व व्यक्तित्व की प्रशंसा की एवं न्यायपालिका के सर्वोच्च शिखर पर जाने की कामना किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, राहुल आनंद, डीजीसी विवेक शुक्ला, कमलेश राय, वेद प्रकाश तिवारी, एडीजीसी सतीश पांडेय, अनूप शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, लाल बहादुर पाल, संतोष उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, आशीष सिंह, वीरेंद्र मौर्य, अशोक उपाध्याय, अधिवक्ता डा. दिलीप सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, रवींद्र विक्रम सिंह, बृजेश निषाद, राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें