फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सेंट थामस इंटर कालेज में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही इन नियमों को पालन करने का सुझाव दिया गया। शाहगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने ट्रैफिक नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि यदि नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं को बहुत कम किया जा सकता है। एसआई शीतलू राम ने छात्रों को यातायात चिह्नों के बारे में बताया। अंत में कालेज के अध्यापक एखलाक अहमद को उर्दू भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिविर में प्रधानाचार्य एंटोनी रोड्रिग्स, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, साइमन पीटर, पवन अग्रहरि, राजेश जैकब, मोनिका, अनिल सिंह, गरिमा पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें