फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथीन के बहिष्कार के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। नगर पंचायत की ओर से पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें पॉलिथीन के बहिष्कार करने व शौचालय का उपयोग कर स्वच्छता के लिए जनजागरण किया गया। रैली का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने किया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए कस्बे का भ्रमण किया। रैली ने नार्मल स्कूल से निकल कर नगर का भ्रमण किया। रैली में नागरिकों को स्वच्छ रहने के बारे में जागरूक करते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन का न इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया। साथ ही शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर चैयरमैन विजय गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार, प्रेमलाल मौर्य, अजय कुमार, अमित साहनी, रंजीत यादव, राजेश यादव व सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
जफराबाद। जफराबाद नगर पंचायत में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली केपी पांडेय इंटर कालेज के प्रांगण से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल तथा अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर दोपहर एक बजे रवाना किया। छात्रों ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने, खुले में शौच नहीं करने ,जगह-जगह कूड़ा नहीं फेंकने की नगर वासियों से अपील की। लोगों से कहा कि वे थोड़ी सी सावधानियां बरतें तो हमारा नगर स्वच्छ रहेगा और हम कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। रैली के जरिए काजी अहमद, नूर ताड़ताला, शेखवाड़ा, दरीबा, नासही होते हुए 10 वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी , केपी पांडे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडेय, डीपीएम अमित यादव ,एसबीएम खुशबू यादव एवं नगर पंचायत कर्मचारी राजमान, वेद प्रकाश ,ओमकार यादव, सत्यम यादव और केपी पांडेय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें