केराकत। थानागद्दी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन श्रीराम धर्मशाला पर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संकुल प्रभारी दयाराम और मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी केराकत राजेश कुमार यादव ने किया।
प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बांसबारी की टीम विजेता रही। उपविजेता सोहनी की टीम रही। कबड्डी में बालिका वर्ग में विजेता प्राथमिक विद्यालय बांसबारी की टीम, उपविजेता प्राथमिक विद्यालय थानागद्दी की टीम रही। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में विजेता उच्च प्राथमिक उदयचंदपुर तथा उपविजेता नाउपुर की टीम रही। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में उच्च उदयचंदपुर विजेता और उपविजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउपुर की टीम रही। खो-खो बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनों में प्राथमिक विद्यालय बांसबारी के बच्चों ने बाजी मारी। जूनियर खो-खो बालक वर्ग में उदयचंदपुर की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। रेफ़री की भूमिका में धीरज कुमार यादव तथा अम्पायर ऋषिचन्द एवं जयचंद यादव थे। इस अवसर पर अशोक कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, वीरेन्द्र प्रताप यादव, नवीन मौर्य, अशोक कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।