फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के समय ही भाजपा को याद आते है प्रभु श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस नेता डा. प्रमोद के सिंह ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा को राम की याद आती है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा तनिक भी गंभीर नहीं है। यदि गंभीर होती तो उसे सबसे अध्यादेश लाना चाहिए था। सोमवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला ने यह बात स्टेशन रोड स्थित एक आवास में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा रही है लेकिन वह खुद नहीं चाहती कि मंदिर बने। बहुमत की सरकार बनाने व देश के विभिन्न प्रांतों में भी भाजपा की सरकार बन गई। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति पद पर अपनी पसंद के व्यक्ति को बैठाने तथा लोकसभा में बहुमत के साथ अन्य तमाम परिस्थितियां अपने अनुकूल होने के बाद भी साढे चार वर्ष का कार्यकाल बीत गया। देश के तीन स्थानों अयोध्या , नागपुर और बेंगलुरु में धर्मसभा आयोजित कर मंदिर मुद्दे को एक बार फिर हवा देने का प्रयास किया जा रहा है। जनता, संत महात्मा , धर्माचार्य अच्छी तरह से समझ चुके हैं। इस अवसर पर नवल किशोर श्रीवास्तव , सौरभ त्रिपाठी लाल चन्द्र पटेल , कुलदीप पान्डेय , फैजल खान , आबिद अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें