फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि छात्रों को उपलब्ध कराएगा अच्छे प्रकाशकों की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में सोमवार से तीन दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत हुई। मेले में देश के 42 प्रकाशकों ने अपने स्टाल लगाए हैं। मेले का उद्घाटन करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष बीके सिंह ने कहा संचार क्रांति के युग में लोगों में किताबें पढ़ने की रुचि कम होती जा रही है। प्रकाशन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि पाठकों को बेहतर किताबें उपलब्ध हों।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि छात्र किताबों को अपना प्रमुख अच्छा दोस्त बनाएं। इससे ज्ञान हासिल होने के साथ भविष्य भी संवरेगा। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि विश्विद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर पुस्तकें उपलब्ध कराने में सदैव आगे रहेगा। स्वागत भाषण मानद पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने दिया। डॉ. विद्युत मल ने संचालन और डॉ. आशुतोष सिंह ने धन्यवाद व्यक्त किया। पुस्तक मेले में डीएस बुक्स, एस चांद, हिमालया पब्लिकेशन, सेज, ऑक्सफोर्ड, न्यू एज, पीयरसन, स्प्रिंगर के अलावा ई-बुक और जर्नल के प्रकाशकों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रामनारायण, प्रो. एके श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें