फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में हुई, जिसमें संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

विनोद कुमार संगठन मंत्री, ऋषि श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सैय्यद हसन आय व्यय निरीक्षक, अुतल सिंह मुन्ना, सुनील सिंह, सतीश सिंह, विजय बहादुर यादव, अरविंद सिंह जिला उपाध्यक्ष चुने गए। राजेश सिंह, सुरेश यादव, डा. गंगाधर राव, अजय सिंह, विनय सिंह संयुक्त मंत्री बनाए गए। राजेश सिंह मीडिया प्रभारी बनाए गए। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कीर्ति सिंह, तिलकराज सिंह, दिलीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, संतोष सिंह को सौंपी गई। प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने जनपदीय सम्मेलन 8 दिसंबर को टीडी इंटर कालेज में होना है। इसके लिए शिक्षकों को तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि प्रांतीय सम्मेलन 21 से 23 दिसंबर तक आगरा में होना है। सम्मेलन के सफल बनाने में अधिक से अधिक शिक्षकों की हिस्सेदारी जरूरी है। पूर्व मंडलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि एक दिसंबर को नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह टीडी इंटर कालेज में 12 बजे से होगा। डा. प्रमोद श्रीवास्तव जिला संयोजक बनाए गए। बैठक में कार्य समिति के सदस्य नरसिंह बहादुर सिंह, शशि प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, रविंद्र प्रसाद मिश्र, संजीव सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें