केराकत। मां गायत्री बालिका इन्टर कालेज अकबरपुर के वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी चन्द्र भूषण तिवारी ने कहा है कि इंसान को शिक्षा ही कामयाबी की मंजिल दिलाती है। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष जैनू राम यादव ने कहा कि स्कूलों से ज्ञान हासिल कर निकले बच्चे देश की दशा व दिशा तय करते हैं। अभिभावकों को बच्चे बच्चियों में किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि गुरुजनों की यह जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को एक अच्छी शिक्षा देकर राष्ट्र का अच्छा नागरिक बनाएं। इस अवसर पर शिक्षक अमृत लाल, प्रकाश यादव, सतीश सिंह, अविनाश पाठक व प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने भी अपने विचार ब्यक्त किये। कार्यक्रम के संयोजक जय प्रकाश पाठक व प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया।