फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह नृत्य में विवेकनंद सदन चैंपियन 20-05-16

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। छातीडीह पराऊगंज स्थित ओमेगा पब्लिक स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चार सदनों ने हिस्सा लिया। विवेकानंद सदन को चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए स्कूल के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों से बच्चो में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन को पहला, कलाम सदन को दूसरा, मालवीय सदन को तीसरा तथा राधाकृष्णन सदन को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका श्रीनिवास एवं अजीत ने निभाई। मानस मिश्रा, अंबुज मिश्रा, रिया यादव एवं खुशी उपाध्याय ने संचालन किया। प्रतिभागी बच्चों को चारों हाउस लीडर दिनेश नागर, बृजेश पाठक, प्रज्ञा सिंह एवं पल्लवी मौर्या ने सज्जित एवं प्रशिक्षित किया। इस मौके पर रंजना, सिल्की, साइना, चित्रांशी, प्रियंका, शालिनी, रीना, मोनी, इति श्रीवास्तव, रवि चौबे, संतोष, सरोज, रंजीत, सतीश, नैंसी, वंदना, सारिका, प्रियंका, प्रगति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें