फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने बचाई बेजुबान की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होकर बेसुध पड़ी बछिया को देख भाजपा नेत्री ने वैवाहिक कार्यक्रम में जाने की बजाय बेजुबान की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। उनके प्रयास से घायल मवेशी का उपचार हो सका। उनके इस नेक कार्य की नगर में चर्चा होती रही। भादी मोहल्ले में रहने वाली भाजपा नेत्री शबनम रिजवी शुक्रवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरायमीर, आजमगढ़ जा रही थीं। नगर के मलमला पुल के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से एक बछिया गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेसुध पड़ी थी। बछिया की हालत देखकर शबनम ने यात्रा रद्द करते हुए पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंचे चिकित्सक ने मवेशी का उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि बछिया का अगला पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इंजेक्शन लगाने के साथ उसकी ड्रेसिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें