केराकत। शिवसेना ने बैठक कर जिला तथा ब्लाक तस्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। साथ ही 25 नवंबर को अयोध्या कूच करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। गुरुवार की शाम 6 बजे नगर के सरायवीरु चौराहे के पास विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष नितिन सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अरुण कुमार दूबे ने कहा कि अब मंदिर निर्माण का समय आ गया है। हिंदू एकजुट रहकर हिन्दुत्व को मजबूत करें। अधिक से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता उद्वव ठाकरे के नेतृत्व में 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर अध्यक्ष ने इंद्रसेन सिंह को पार्टी का जिला महामंत्री व संजय शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। इसी प्रकार मनीष कुमार पाठक को केराकत नगर अध्यक्ष, पवन पाठक को तालुका अध्यक्ष, जितेन्द्र कन्नौजिया को केराकत ब्लाक अध्यक्ष तथा प्रशांत कुमार को उपप्रमुख मनोनीत किया गया। इस मौके पर राधेश्याम पाठक, रवि गिरी, अजय सोनकर, विक्की सोनकर, विकास सोनकर, अरुण कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।