फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विधानसभा अध्यक्षों का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर बूथ जीतो चुनाव जीतो नारे के साथ हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्षों का चयन किया गया।
विज्ञापन

देवानंद पाल को मुगराबादशाहपुर विधानसभा का अध्यक्ष, अमरबहादुर यादव को जफराबाद विधानसभा का अध्यक्ष, रमापति यादव को शाहगंज विधानसभा का अध्यक्ष, गणेश मौर्या को बदलापुर विधानसभा का अध्यक्ष, रामसेवक यादव को मल्हनी विधानसभा का अध्यक्ष,कांतीलाल यादव को मछलीशहर विधानसभा का अध्यक्ष, नवीनचंद्र गुप्ता को केराकत विधानसभा का अध्यक्ष,सुरेश कुमार यादव को मड़ियाहूं विधानसभा का अध्यक्ष व अखिलेंद्र यादव को सदर विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि शिक्षकों के लिए मुलायम सिंह यादव द्वारा किए गए कार्यो को बताया। साथ ही वोटर बढ़वाने पर जोर दिया। वाराणसी मंडल के प्रभारी जनार्दन यादव समदर्शी ने शिक्षकों को याद दिलाया कि सपा सरकार ने शिखकों के लिए जितना कार्य किया। इतना कार्य स्वतंत्रता के बाद किसी सरकार नहीं किया। बल्कि शिक्षकों को ण्ूठा वादा करके छला है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. ईश्वरलाल यादव व संचालन जिला महासचिव यादवेंद्र कुमार ने किया। यशवंत राम गौतम ने सभी का आभार जताया। बैठक में श्याम बहादुर , हिसामुद्दीन, डा.शकील अहमद, हौसिला पाल, मोहम्मद शाहिद नईम,मोहम्मद आजम खां, अनिल कुमार यादव, विकास कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें