फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी और ऊंट के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय विकास खंड के दक्षिण पट्टी रन्नों गांव में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कर्तिहां गांव हाथी, घोड़ा और ऊंट के साथ भव्य जुलूस निकाल गया। जुलूस में शामिल विभिन्न अंजुमन और अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

जुलूस नौपेड़वा स्थित गोरी शहीद बाबा मजार पहुचा, जहां से विभिन्न इलाकों से पहुचा जुलूस एक साथ दक्षिणपट्टी रन्नों के लिए रवाना हुआ। देर शाम एकत्रित अंजुमने वहां से जुलूस एवं जलसे की शक्ल में रन्नो ईदगाह पहुँची। अंजुमन सिद्दिकिया कर्तिहा, अंजुमन फैजाने रजा भकडी, अखाड़ा सरताज कटघरा, अखाड़ा फतेह मोबिन हमाम दरवाजा जौनपुर एवं अंजुमन फारुकिया पुराहेमू मई, बक्शा एवं बेलापार की अजनुमो में शामिल सैकड़ो लोग जुलूस की शक्ल में कर्तिहा पहुँचे, वहां पहले से मौजूद हाथी, ऊंट एवं घोड़ो को कतारबद्ध खड़ा कर रन्नो के लिए प्रस्थान की। जुलूस नौपेड़वा होते हुए देर रात्रि रन्नो ईदगाह पहुँचा। जहां मौजूद मौलाना ने तेलावते कुरान पेश किया। मौलाना ने हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उधर भकड़ी का जुलूस निकलने से पहले मौलाना इसराइल ने कहा कि मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को शांति का पैगाम दिया है। उन्होंने इंसानियत का पाठ पढ़ाया। महबूब उस्ताद के बच्चों ने अखाड़े में विभिन्न तरह के करतब दिखलाए। इस दौरान कासिद प्रधान, मोहम्मद सलीम, सूर्यप्रकाश चौबे,रफीक, तनवीर, राहुल सिंह, दीप प्रकाश चौबे, शकील, मोहम्मद अरबाज, परवेज आलम, असिउल्ला, अबरार, इसरार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा हेतु थानाध्यक्ष बक्शा अरविंद यादव के नेतृत्व में पुलिस पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें