फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ गोदाम पर खाद के लिए लगाई लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। साधन सहकारी समितियों के बंद होने से शुक्रवार को रबी फसल की बुआई हेतु डाई खाद के लिए पीसीएफ गोदाम पर किसानों ने लाइन लगाई।
विज्ञापन

तहसील के सभी विकास खंडों के साधन सहकारी समितियों पर ताले लटक रहे हैं। जिसके चलते किसानों को खाद बीज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को रबी फसल की बुआई के लिए किसानों ने पीसीएफ गोदाम पर लाइन लगाकर डाई खाद लिया। किसान रबी की बुआई के लिए काफी परेशान देखे जा रहे हैं। यही नहीं शारदा सहायक खंड 36 नहर पेसारा राजवाहा में पानी भी नहीं आ रहा है। पानी नहर में न आने से किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें