जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोमती के सूरज घाट और सई व गोमती संगम राजेपुर त्रिमुहानी, नगरदास घाट पर डुबकी लगाई। सूरज घाट पर भोर से ही स्नान और पूजन शुरू हो गया। भोर से शुरू हुआ स्नान और दान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सुबह ही मेले में दुकानें सज गई थी।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जफराबाद के गोमती व सई नदी के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी और सूरज घाट पर मेले का आयोजन किया गया। गोमती नदी के संगम पर 50 हजार से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर में चार बजे से ही गोमती व सई नदी के संगम स्थल पर महा आरती की गई। गोमती में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी की लगाकर मंदिरों में दानपुण्य किया। आस्था के इस पर्व में दर्शन पूजन के लिए ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मेले का चक्रमण करती रही। खास कर स्नान के दौरान कोई घटना न हो इसे लेकर पुलिस चौकन्नी रही। घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। घाटों पर दिन भर स्नान चलता रहा। शाम को घाटों की भव्य सजावट की गई।
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर सूरज घाट और राजेपुर त्रिमुहानी पर लगने वाले में देर शाम तक खूब भीड़ रही। सूरज घाट का प्रसिद्ध गोल वाले गट्टे की खूब खरीददारी हुई। मेले में महिलाओं की खासी भीड रही। लाई, गट्टा की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली।