जौनपुर। इमानियां नासिरिया अरबी कालेज के अध्यापक मौलाना उरूज हैदर खां ने कहा है कि मुसलमानों की एकता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बात को इमाम खुमैनी ने महसूस किया था। आज इस्लाम दुश्मन ताकतों ने अपना गठजोड़ बना लिया है। जिससे पूरे विश्व में मुसलमानों को नुकसान हो रहा है।
इस्लामी क्रांति के संस्थापक इमाम खुमैनी द्वारा पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद सअब के जन्मदिन पर प्रारंभ किए गए हफतय बहदत 12 रबीउल अव्वल से 17 रबीउल अव्वल का शुभारंभ इमामबाड़ा नाजिम अली खां अजीम नकवी की तेलावते कुराने मजीद से हुआ। इस मौके पर हैदर खां संबोधित कर रहे थे। आयतुल्ला खामेनाई, सैयद मोहम्मद हसन, एएम डेजी, हाजी समीर अली, डा. एबाद अली, तहसीन अब्बास सोनी, अलमदार जैदी, डा. हाशिम खां, डा. मशीयत हुसेन आदि ने संबोधित किया। संचालन सैयद असलम नकवी ने किया।