फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की रक्षा में एनएसएस की भूमिका है महत्वपूर्ण - डा. विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। देश की अस्मिता और संप्रभुता की रक्षा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इनकी टोली ने सदैव ही पूर्ण समर्पण के साथ देश के लिए कार्य किया है। यह बातें शिक्षाविद् डा. विजय बहादुर सिंह ने गुरुवार को माता प्रसाद आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय भभौरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करें तो समाज की बहुत सारी बुराइयां और कुरीतियां समूल समाप्त हो सकती हैं। इसमें छात्राओं की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्वयंसेवक अपनी सामाजिक दायित्व को समझते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का काम करें। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद, छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, लोक गीत, एकांकी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नृत्य नाटिका का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पहले, स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के आसपास की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीतू सिंह और डा. संजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डा. सीमा सिंह और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. आनंद सिंह ने किया। इस मौके पर डा. मधुबाला मिश्र, डा. इंदुमती, डा. सुधाकर सिंह, डा. लालचंद्र मौर्य, डा. महेश मौर्य, डा. सतीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें