खेतासराय। शारदा सहायक नहर खंड 36 व खंड 23 में पानी नहीं आ रहा है। जिससे खेतों की भराई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि इस समय रबी की फसल की बोआई का सीजन चल रहा है ।किसान गेंहू,सरसो, मटर व आलू आदि की बोआई करने में जुट गया है। शारदा सहायक खंड 23 नहर से बनुआदिह, सेठुआ पारा, रानीमऊ, ढंढवारा, गोरारी व पारा कमाल आदि गांवों में खेतों की सिंचाई होती है। वहीं खंड 36 से कलापुर, नदौली, दीदखोरा व गुरैनी आदि गांवों की खेती होती है। इस बारे में बेलदार राम नारायण यादव ने बताया कि नहरों में सिल्ट जमा है। जिसकी सफाई होनी है। शीघ्र ही ड्रोन कैमरे द्वारा नहर का सर्वे किया जाएगा। जहां-जहां सिल्ट जमा है उन्हें चिह्नित स्थानों की सफाई करने के बाद पानी छोड़ा जाएगा।