फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से बचाने के लिए छह माह तक कराएं स्तनपान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने कहा कि प्रसव के 48 घंटे बाद तक मां को नवजात के साथ अस्पताल में रुकना चाहिए। नवजात जन्म के तुरंत बाद नहलाया नहीं जाना चाहिए। जन्म के एक घंटे के बाद मां का पीला गाढ़ा दूध जरूर पिलाना चाहिए। यह दूध शिशु के लिए अमृत के समान होता है। बच्चों को छह माह तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों में कुपोषण की शिकायत नहीं मिलती। जन्म के बाद नवजात को वजन करा लेना चाहिए। विटामिन का इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए। ऐसे में मां और शिशु का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नवजात देखभाल सप्ताह 14 से 21 नवंबर तक मनाया गया। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को कंगारू केयर की जरूरत होती है। बच्चों को बार-बार स्तनपान कराना चाहिए। साथ ही उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शहद, जन्म घुट्टी आदि नहीं देना चाहिए। इस मौके पर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. आईएन तिवारी, डा. आरके सिंह, डा. सत्यनारायण, डा. एसपी मिश्र, हरिश्चंद, सत्यव्रत त्रिपाठी, अजय सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें