शाहगंज। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शाहगंज ब्लाक इकाई की बैठक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सामान्य भविष्य निधि खातों के रखरखाव, सेवानिवृत्त हो रहे अध्यापकों की पत्रावली जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने, सातवें वेतन आयोग का बकाया एरियर समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। 29 अक्टूबर को जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा की गई जांच के दौरान अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों से बिना स्पष्टीकरण लिए एक दिन का वेतन काटने पर रोष व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिलाधिकारी को अवरुद्ध वेतन का भुगतान किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री बदीउज्जमा ने किया।